1/16/22

हिन्दी हमारी शान है:- अनुराधा प्रियदर्शिनी

बड़े हर्ष के साथ सूचित कर रहा हूँ कि लोकप्रिय साहित्यिक मंच साहित्य आजकल के द्वारा *"आपकी रचना-आपकी पहचान"*  कार्यक्रम आयोजित की गई है। इस कार्यक्रम के निमित्त आ0अनुराधा प्रियदर्शिनी  जी की रचना प्रेषित है। आप सभी अवश्य पढ़ें व टिपण्णी दें।

 बिषय:- हिन्दी हमारी शान है

विधा:- कविता



हिंदी भारत की शान है

हम सबका अभिमान है

देवनागरी लिपि में हिंदी

अच्छर इसके मोती जैसे


सबसे सरल सबसे निराली

हमारी न्यारी हिंदी भाषा है

दिलों में सबके राज  करती

मीठे हिंदी भाषा के बोल हैं


भारतेंदु ने खड़ी बोली में

हिंदी  का  उत्थान  किया

कबीर की वाणी हिंदी है

सूर तुलसी इसकी शान


भारत के मस्तक पर बिन्दी

हमारी शान है हिंदी निराली

पूरब से पश्चिम उत्तर से दक्षिण

हिंदी का परचम लहराता है


भाषाएं अनेक बोली जाती हैं

संस्कृति भी भिन्न है भारत में

सबसे अधिक जो बोली जाती

 हिन्दी भाषा जन जन को जोड़े


आम बोलचाल की भाषा हिन्दी

सबके दिलों को जोड़ती हिंदी

आओ संकल्प करें हम मिलकर

हिंदी को सिरमौर बनाएंगे हम


विश्व जगत में हिंदी को हमसब

उसका अधिकार  दिलाएंगे

हिंदी में हम पढ़ेंगे लिखेंगे खूब

हिंदी का प्रचार प्रसार करेंगे


भारत की शान है हिंदी भाषा

हमसब का अभिमान है हिंदी

भारत की पहचान है हिंदी

सभी भाषाओं का ताज है हिंदी


  अनुराधा प्रियदर्शिनी

 प्रयागराज उत्तर प्रदेश








यदि आप भी अपनी रचना प्रकाशित करवाना चाहते हैं या अपनी प्रस्तुति Sahitya Aajkal की Official Youtube से देना चाहते हैं तो अपनी रचना या वीडियो टीम के इस व्हाट्सएप नंबर 7562026066 पर मैसेज कर सम्पर्क करें।










Sahitya Aajkal:- एक लोकप्रिय साहित्यिक मंच 👇💞 Sahitya Aajkal Youtube Channel link plz Subscribe Now ...💞👇Sahitya Aajkal Youtube से जुड़ने के लिए यहाँ click करें

 ...Subscribe Now... 



यदि आप भी अपनी रचना प्रकाशित करवाना चाहते हैं या अपनी प्रस्तुति Sahitya Aajkal की Official Youtube से देना चाहते हैं तो अपनी रचना या वीडियो टीम के इस Whatsapp न0- 7562026066 पर भेज कर सम्पर्क करें।

कवि सम्मेलन की वीडियो देखने के लिए यहाँ क्लिक करें

यदि आप कोई खबर या विज्ञापन देना चाहते हैं तो सम्पर्क करें।

Email:- sahityaaajkal9@gmail.com

 Whatsapp:- 7562026066

     संस्थापक:- हरे कृष्ण प्रकाश

          (पूर्णियां, बिहार)

                           ...Subscribe Now...                       



No comments:

Post a Comment