1/2/22

नारी:- संगीता चौरसिया

बड़े हर्ष के साथ सूचित कर रहा हूँ कि लोकप्रिय साहित्यिक मंच साहित्य आजकल के द्वारा *"आपकी रचना-आपकी पहचान"*  प्रतियोगिता कार्यक्रम आयोजित की गई है। इस कार्यक्रम के निमित्त आ0 संगीता चौरसिया  जी की रचना प्रेषित है। आप सभी अवश्य पढ़ें व टिपण्णी दें।   


बहुरंग _नारी 

_________________________


     नारी  संवेदना  से  समृद्ध,  

     पुष्पित पल्लवित है साहित्य।

     कुछ ने इसे अबला कहा तो, 

     किसी ने किया महिमा मंडित। 


   एक ने इसको जगत जननी, 

   दूजे  ने सती का रूप दिया। 

  जयशंकर ने कहा जब श्रद्धा,

  तब नारी को अभिभूत किया।    


  सावित्री,  नर्मदा, अनुसुइया,

  सकुंतला, सबरी, सुलोचना।     

  उर्मिला, मंदोदरी ,अहिल्या,

  विज्ञ ने की इनकी  विवेचना। 


  रानी   चेन्नमा   व   वेलुना , 

  भीखा ने जीवनदान किया। 

  दांत खट्टे  करके  गोरों  के, 

  मनु बाई ने बलिदान दिया।  


  कहीं  बनी  रानी  सारंधा,

  कहीं बड़े घर की बेटी थी।   

  आम्रपाली कही पद्मावती,

  कहीं गुलकी बन्नो चेटी थी।


  कहीं  गार्गी  कहीं मैत्रेयी,   

  कुशाग्र विदुषी भारती थी।  

 नारी शिक्षा की जननी जिसे, 

 धरा  सावित्री  पुकारती थी। 

  

इंदिरा ने कर पस्त शत्रु को,

दमन किया पुरुषार्थ का दंभ। 

साक्षी, बबीता  व  गीता  ने, 

भारत भू पर किया मलखंभ।  


सानिया साइना, सिंधु, कुंज,

मैरी, मीरा  का  है  कमाल।

दीपिका, मिताली, झूलन ने,

लहरा तिरंगा  किया धमाल। 


जगमग है नारी  से दुनिया,

आगे बढ़ती जाती मुनिया।

अब सपनों को लगे हैं पंख,

छू रही  नभ नारी असंख्य।


संगीता चौरसिया 

गौछारी, गोगरी

खगड़िया बिहार ।








यदि आप भी अपनी रचना प्रकाशित करवाना चाहते हैं या अपनी प्रस्तुति Sahitya Aajkal की Official Youtube से देना चाहते हैं तो अपनी रचना या वीडियो टीम के इस व्हाट्सएप नंबर 7562026066 पर मैसेज कर सम्पर्क करें।










Sahitya Aajkal:- एक लोकप्रिय साहित्यिक मंच 👇💞 Sahitya Aajkal Youtube Channel link plz Subscribe Now ...💞👇Sahitya Aajkal Youtube से जुड़ने के लिए यहाँ click करें

 ...Subscribe Now... 



यदि आप भी अपनी रचना प्रकाशित करवाना चाहते हैं या अपनी प्रस्तुति Sahitya Aajkal की Official Youtube से देना चाहते हैं तो अपनी रचना या वीडियो टीम के इस Whatsapp न0- 7562026066 पर भेज कर सम्पर्क करें।

कवि सम्मेलन की वीडियो देखने के लिए यहाँ क्लिक करें

यदि आप कोई खबर या विज्ञापन देना चाहते हैं तो सम्पर्क करें।

Email:- sahityaaajkal9@gmail.com

 Whatsapp:- 7562026066

     संस्थापक:- हरे कृष्ण प्रकाश

          (पूर्णियां, बिहार)

                           ...Subscribe Now...                       






No comments:

Post a Comment