विशेष जानकारी पाएं

1/16/22

आजाद हिंद के वासी हो:- डा पूनम श्रीवास्तव

 बड़े हर्ष के साथ सूचित कर रहा हूँ कि लोकप्रिय साहित्यिक मंच साहित्य आजकल के द्वारा *"आपकी रचना-आपकी पहचान"*  कार्यक्रम आयोजित की गई है। इस कार्यक्रम के निमित्त आ0 डा पूनम श्रीवास्तव  जी की रचना प्रेषित है। आप सभी अवश्य पढ़ें व टिपण्णी दें।


अपील वरद_

सन दो हज़ार इक्कीस के अगस्त को है नमन सुखद||

हिंदी को न्याय की भाषा

बनायें,सत्ता करें उसकी बृहद।।

सुनो आप विद्वत्ज्जन सुनो|

हिंदी में ही बहसें करो||

अपनी ही प्यारी भाषा में

अभिव्यक्ति करना तुम वरो||

आजाद हिंद के वासी हो

आजादी के हित यह करो||

निर्णय मै दू़गा हिंदी में, 

किसी बात से ना तुम डरो

बहसें भी होंगी भावना के साथ ही सब होंगे सुहृद

सन दो हजार इक्कीस के अगस्त को है नमन सुखद||

शेखर जी सुनिये आपकी ये अपील हमको भा गई|

हम थे हताश निराश लेकिन आशा की गति आ गई||

है माह प्रिय हमको अगस्त

दिलवाया स्वतंत्रता अलमस्त

अभिव्यक्ति पर बाधित अभी भी है, धरा पर न्याय के

आपकी सुलझी हुई दृष्टि कहे समझाय के

ओ हिंद वासी अब तो जागो हिंदी के प्रति न्याय दो

ना करो उपेक्षा राष्ट्र भाषा के प्रति ना निरूपाय हो

कुछ ठोस कदम उठाय के|

बोलो झंडा फहराय के|

लो आज हम गतिशील हैं, हमने बढ़ाया एक कदम||

सन दो हज़ार इक्कीस के अगस्त को है नमन सुखद||

जिसमें किया श्री शेखर जी ने अधिवक्ताओं से अपील वरद||

राष्ट्र भाषा का हो हित तब खुशियों से चमके नयन||

शत शत नमन शत शत शत शत शत नमन शत शत नमन

डा पूनम श्रीवास्तव

असिस्टेंट प्रोफेसर हिंदी विभाग 

सल्तनत बहादुर पी जी कालेज बदलापुर जौनपुर।








यदि आप भी अपनी रचना प्रकाशित करवाना चाहते हैं या अपनी प्रस्तुति Sahitya Aajkal की Official Youtube से देना चाहते हैं तो अपनी रचना या वीडियो टीम के इस व्हाट्सएप नंबर 7562026066 पर मैसेज कर सम्पर्क करें।










Sahitya Aajkal:- एक लोकप्रिय साहित्यिक मंच 👇💞 Sahitya Aajkal Youtube Channel link plz Subscribe Now ...💞👇Sahitya Aajkal Youtube से जुड़ने के लिए यहाँ click करें

 ...Subscribe Now... 



यदि आप भी अपनी रचना प्रकाशित करवाना चाहते हैं या अपनी प्रस्तुति Sahitya Aajkal की Official Youtube से देना चाहते हैं तो अपनी रचना या वीडियो टीम के इस Whatsapp न0- 7562026066 पर भेज कर सम्पर्क करें।

कवि सम्मेलन की वीडियो देखने के लिए यहाँ क्लिक करें

यदि आप कोई खबर या विज्ञापन देना चाहते हैं तो सम्पर्क करें।

Email:- sahityaaajkal9@gmail.com

 Whatsapp:- 7562026066

     संस्थापक:- हरे कृष्ण प्रकाश

          (पूर्णियां, बिहार)

                           ...Subscribe Now...                       



No comments:

Post a Comment