Showing posts with label नव वर्ष2. Show all posts
Showing posts with label नव वर्ष2. Show all posts

12/31/21

नव वर्ष के प्रतिपल मंगलमय हो(2022):- चंदन देवी

  नव वर्ष 2022 की आप सभी रचनाकारों पाठकों को लोकप्रिय अंतराष्ट्रीय साहित्यिक मंच साहित्य आजकल के संस्थापक आ0 हरे कृष्ण प्रकाश जी की ओर से बहुत बहुत बधाई सह ढेरों शुभकामनाएं।🌷🌷

शीर्षक:- नव वर्ष के प्रतिपल मंगलमय हो

(2022)



मंगलमय हो नव वर्ष के 

प्रतिपल मंगलमय हो।


नव उल्लास हो नव विकास हो,

नए सूर्य का नव प्रकाश हो।

मंगलमय हो, मंगलमय हो।।

नई कामना नई चेतना,

नई भावना मय हो।


मंगलमय हो नव वर्ष के 

प्रतिपल मंगलमय हो।


ओस सुबह की है फिर चमकी,

बिखरा कर छटा निराली,

फूल खिले बगिया महकी,

घर घर आनंद मय हो।


मंगलमय हो नव वर्ष के 

प्रतिपल मंगलमय हो।


हों उत्साहित गौरवान्वित हम,

लिए सोंच में वही नया पन,

नव उमंग हो नव तरंग हो,

नव जीवन का नव प्रसंग हो।।


मंगलमय हो नव वर्ष के 

प्रतिपल मंगलमय हो।


जो चले वक़्त देखकर,

आगे चलकर वही सफल हो,

नव वर्ष का उगता सूरज,

सबके लिए सुनहरा पल हो।।


मंगलमय हो नव वर्ष के 

प्रतिपल मंगलमय हो।

    

       ✍️ चंदन देवी

       ( पूर्णियां, बिहार )




यदि आप भी अपनी रचना प्रकाशित करवाना चाहते हैं या अपनी प्रस्तुति Sahitya Aajkal की Official Youtube से देना चाहते हैं तो अपनी रचना या वीडियो टीम के इस व्हाट्सएप नंबर 7562026066 पर मैसेज कर सम्पर्क करें।






Sahitya Aajkal:- एक लोकप्रिय साहित्यिक मंच 👇💞 Sahitya Aajkal Youtube Channel link plz Subscribe Now ...💞👇Sahitya Aajkal Youtube से जुड़ने के लिए यहाँ click करें

 ...Subscribe Now... 


यदि आप भी अपनी रचना प्रकाशित करवाना चाहते हैं या अपनी प्रस्तुति Sahitya Aajkal की Official Youtube से देना चाहते हैं तो अपनी रचना या वीडियो टीम के इस Whatsapp न0- 7562026066 पर भेज कर सम्पर्क करें।

कवि सम्मेलन की वीडियो देखने के लिए यहाँ क्लिक करें

यदि आप कोई खबर या विज्ञापन देना चाहते हैं तो सम्पर्क करें।

Email:- sahityaaajkal9@gmail.com

 Whatsapp:- 7562026066

     संस्थापक:- हरे कृष्ण प्रकाश

          (पूर्णियां, बिहार)

                           ...Subscribe Now...